Newsउत्तर प्रदेशउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंहरिद्वार

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजयुमो ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

ऋषिकेश /(मिन्हाल हाशिम )दिनांक 18-09- 2020 को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा सप्ताह के अंतर्गत नगर निगम पार्षद ,भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो )के जिला मंत्री राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में वीरभद्र मंडल भाजयुमो के द्वारा राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लगभग 42 यूनिट रक्त एकत्र किया,
महापौर अनीता ममगांई ने कहा कि कोरोना काल में रक्तदान से कई जानें बचाई जा सकेंगे और इन युवाओं को आगे कोरोना की जंग जीत चुके लोगों को प्लाजमा डोनेशन के लिए भी लोगों को प्रेरित करना होगा
सर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एनएस तोमर  ने कहा कि युवाओं को रक्तदान के लिए राजकीय चिकित्सालय हर समय हर संभव सहायता प्रदान करवाएगा और रक्तदान के लिए प्रेरित भी करेगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम सह संयोजक पार्षद वीरेंद्र रमोला,अरविन्द चौधरी,श्यामपुर मण्डलअध्यक्ष गणेश रावत,पार्षद सुंदरी कंडवाल ,रवि शर्मा ,योगाचार्य विजय जुगरान, हिन्दू जागरण मंच उपाध्यक्ष शुभम तिवारी रोहित बिजलवान राकेश कोठियाल रंजन अंथवाल आदि ने रक्तदान में विशेष सहयोग प्रदान किया रक्तदान करने वालों में राज मिश्रा ,नितेश बहुखंडी, संदीप रावत अनूप ऋषि अंकित पाल विजय थापा आकाश रावत अमन कोठियाल ,नेहा थापा,अनुज ,संजय , आशु राणा विवेक आर्य ,राकेश कोठियाल कुणाल बाल्मीकि, सचिन गुप्ता अमन निषाद ,विजय जुगरान अजय गोयल, अमित पाल ,शुभम तिवारी ,अंकित सैनी, रवि शाह नितेश ,आशीष जोशी,आदि ने रक्तदान किया किया।