मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें दी श्रद्धांजली

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज नरोरा,बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कल्याण सिंह योग्य प्रशासक एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे,वे हम सभी के लिये हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।
रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखण्ड में एक दिन का राजकीय शोक था।

