Newsउत्तर प्रदेशताजा खबरहरिद्वार

मुख्यमंत्री योगी ने 17 व 18 सितम्बर, 2021 को प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों को बन्द रखने के दिए निर्देश –

मुख्यमंत्री योगी ने 17 व 18 सितम्बर, 2021 को प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों को बन्द रखने निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी मण्डलायुक्तों व जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए।जल-जमाव की स्थिति में प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए। साथ हीसंबंधित जनपदों के अधिकारी इस आपदा से हुए नुकसान का आकलन करें एवं राहत कार्यों पर नजर बनाए रखें।