*बढ़ते गैस सिलेंडरों के दाम एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर किया विरोध प्रदर्शन, फूंका केंद्र सरकार का पुतला।*

ऋषिकेश दिनांक 21अगस्त 2021_
महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के तत्वाधान में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर बढ़ती महंगाई बढ़ते सिलेंडरों के दाम के खिलाफ केंद्र सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया।

बढ़ती महंगाई बढ़ती सिलेंडरों के दाम के विरुद्ध महानगर कांग्रेस कमेटी एनएसयूआई युवा कांग्रेस एवं समस्त अनुषांगिक संगठनों द्वारा केंद्र सरकार के विरुद्ध सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन किया गया एवं केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई तत्पश्चात सारे कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रेलवे रोड से घाट रोड चौराहे पर एकत्रित हुए जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल पदार्थों पर वृद्धि की जा रही है, जिसके कारण खाद्य पदार्थों पर लगातार महंगाई की मार पड़ रही है। जिसको देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संपूर्ण उत्तराखंड प्रदेश में प्रदेश कार्यालय जिला कार्यालय, नगर कार्यालय एवं ब्लॉक कार्यालय मे केन्द्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम मे महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, ऐआई सी सी सदस्य जयेंद्र रमोला, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, विजय पाल रावत, मनोज गुसांईं, विवेक तिवारी, ललित मोहन मिश्रा, पार्षद मनीष शर्मा, देवेन्द्र प्रजापति, राधा रमोला, राकेश मियाँ, भगवान सिंह पँवार, प्यारेलाल जुग्लान, सँजय भारद्वाज, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवरानी, मधु जोशी, राम कुमार भतोलिया, अनुराग अग्रवाल, रुकम पोखरियाल, नंदकिशोर जाटव, सोनू पांडे, नवीन रमोला, अप्रेश पंचभैया, भारत शर्मा, परमेश्वर राजभार, दीनदयाल राजभार, जयपाल, बिट्टू, संजय भट्ट, आशुतोष तिवारी, बंटी, मुकेश नेगी, हरी राम वर्मा, एकान्त गोयल, सरदार तनवीर ब्रिज बहुगुणा, जितेन्दर पाल पाठी, राहुल पांडे, सौरभ वर्मा, इमरान शैफी, बुरहान अली, शाहरुख, राजेश शर्मा, मालती तिवारी, रोशनी देवी, अशोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
