News

*पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की दूरदृष्टि से आज पूरे देश में संचार क्रांति, पंचायतीराज गठन व 18 वर्ष के युवाओं को मिला मत का अधिकार / जयेंद्र रमोला।*

ऋषिकेश दिनांक 20 अगस्त 2021_
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी के जन्मदिवस पर AICC सदस्य जयेन्द्र रमोला व महानगर कांग्रेस सेवादल सहित कॉग्रेस जनों द्वारा नगर निगम ऋषिकेश में राजीव गांधी पार्क में स्व० राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि स्व० राजीव गांधी जी का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। आज जो १८ साल के युवा को अपना मताधिकार देने का अधिकार है वह सिर्फ़ राजीव जी की देन है। भारत में संचार क्रांति के जनक के रूप उनको जाना जाता है।
आज मोबाईल,कम्प्यूटर से लेकर गाँव गाँव तक सड़कों का जाल जो बिछा है साथ ही उनके द्वारा पंचायतीराज के गठन से आज पंचायतों को जो अधिकार मिला वह भी राजीव जी की दूरदृष्टिता का परिणाम है।


कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष रामकुमार भतालिये ने कहा कि भारत में पंचायतों को निचले स्तर पर पूर्ण अधिकार देकर पंचायती राज जैसे एक्ट बनाकर देश की सबसे निचली संसद को मज़बूत करने का काम राजीव गांधी जी द्वारा किया गया, कार्यक्रम में कांग्रेस आई सेल विधानसभा अध्यक्ष संदीप बस्नेत, विक्रम भण्डारी, शीला देवी, ज्ञानेश मिश्रा, रोशनी देवी, गीता सोनी, लवीश अग्रवाल, सीमा देवी, अन्नू शर्मा, नरेश कण्डवाल, राजवीर, हिमांशु जाटव, यश अरोड़ा, मीना रस्तोगी, सोमवती पाल, आदित्य झा आदि मौजूद थे ।