FEATUREDNewsउत्तर प्रदेशउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीस्वास्थहरिद्वार

आप होंगे जवान और ऊर्जावान, सर्दियों मैं वरदान से कम नहीं है छुआरा

छुहारे को दूध में उबाल कर खाने के अद्भुत फायदा होता है। आपके अंदर गजब की फुर्ती आ जाएगी शरीर में ताकत का एहसास होगा ।

जो खून की कमी से परेशान रहते हैं खाया पिया शरीर को नहीं लगता नपुंसकता शरीर की कमजोरी और धातु की बीमारी से पीड़ित रहते हैं उनके लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है इसे पूरी सर्दी कम से कम 3 से 4 महीने रोज रात को सोते हुए लेना चाहिए

छुहारे में मैग्नीशियम पाया जाता हैं। जो शरीर के शुगर लेवल को कण्ट्रोल करता है। इससे डायबिटीज होने का खतरा दूर होता है।

छुहारो में पाया जाने वाला फाइबर कोलन को साफ करता हैं। जिससे कोलन कैंसर होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

छुहारो में पोटैशियम होता है। इन्हें दूध में उबाल कर पीने से पेट दर्द और डायरिया जैसी समस्याएं ख़त्म हो जाती है।

छुहारे में डाइटरी फाइबर होते है। जिनसे पाचन ठीक रहता है। दूध में छुहारे उबाल कर पीने और खाने से आपको फर्क दिखने लगेगा।

छुहारो में पाया जाने वाला विटामिन बी5 बालों को झड़ने और दो मुहे बालों जैसी समस्याओं को दूर करता है। यह बालों को लम्बा और घना बनाने में मददगार होता है।

छुहारो में सेलेनियम, कैल्शियम, मैग्नीज, कॉपर जैसे मिनरल्स होते है। इन्हें दूध में उबाल कर रोजाना पीने से हड्डिया मजबूत बनती है।

एक बार में 4 छुहारे या खजूर एक गिलास दूध में थोड़ा सा पानी डालकर धीमी आज पर उबालें जब पानी जल जाए तब इसमें चार pankuri केसर की और थोड़ा सा शहद। मिलाकर पी ले।

उसको हल्का गर्म ही पीना चाहिए और पीने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए अगर बहुत ज्यादा प्यास लगे तो गर्म पानी पीना चाहिए
3 महीने के बाद आप अपने शरीर में जबरदस्त ताकत और एनर्जी अनुभव करेंगे ।