Newsउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंहरिद्वार

चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार


हरिद्वार
नगर कोतवाली क्षेत्र में 2 दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में लगी कंपनी के लोहे का सामान चोरी कर ले जाने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी किया गया हजारों रुपए का सामान बरामद किया। सिक्योरिटी इंचार्ज की ओर से आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उनका चलान के बाद दोनों को जेल भेज दिया ।

नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य में लगी सेम इंडिया कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज सुलखान सिंह ने तहरीर देकर बताया की सर्वानंद घाट के पास निर्माणाधीन पुल से किसी ने लोहे की प्लेटें अन्य समान चोरी कर लिया है। तहरीर लेकर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया और चोरों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कोड़ी बस्ती नीलधारा में दो युवक लोहे का सामान बेचने की इरादे से खड़े हैं। इसी सूचना पर मौके पर पहुंच कर दो युवकों को चोरी के सामान समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम समीर उर्फ सोनू पुत्र मोहम्मद मुस्तफा निवासी झुग्गी झोपड़ी आनंदवन समाधि रोड़ी बेलवाला हरिद्वार व राजेंद्र रतूड़ी पुत्र दयाल रतूड़ी निवासी ग्राम पोखाल टिहरी गढ़वाल हाल निवासी हरियाणा टापू रोड़ी बेलवाला हरिद्वार बताया। पूछताछ के बाद आरोपितों का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया।