News

उत्तराखंड मुख्यमंत्री के लिए कर्नल अजय कोठियाल होगें आम आदमी पार्टी का चेहरा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी ने आज बड़ा ऐलान किया है कि कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है।

अजय कोठियाल ने खुद को आप पार्टी की तरफ से सीएम फेस बनाए जाने के बाद कहा कि मेरे लिए यह गर्व का दिन है,मुझे पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

सीएम केजरीवाल ने  कर्नल अजय कोठियाल को लेकर कहा कि उन्होंने केदारनाथ त्रासदी के वक्त कदारनाथ का पुनर्निर्माण किया था।अब वह उत्तराखंड का नवनिर्माण करेंगे ।

केजरीवाल ने उत्तराखंड को लेकर एक ओर दूसरी बड़ी घोषणा की है । उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड के देहरादून को पूरी
दुनिया के हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे।