*छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को पूर्व सैनिक ,अर्ध सैनिक संगठन एवम देवभूमि महिला उत्थान समिति ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि/रखा 2 मिनट का मौन!*

ऋषिकेश दिनॉंक 8 अप्रैल 2021_
छिद्दरवाला चौक में छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को पूर्व सैनिक एंव अर्ध सैनिक संगठन, देवभूमि महिला उत्थान समिति व आमजन के तत्वावधान में कैंडिल मार्च निकालकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
संगठन के महासचिव धीरज थापा ने कहा कि हमारे बाइस सैनिक शहीद हुए हैं और हम सबकी माँग है कि आतंकियों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाय ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो ।
जयेन्द्र रमोला ने कहा कि ये बड़ी दुखद घटना है और हम शहीदों को शत् शत् नमन् करते हैं और केन्द्र सरकार से माँग करते हैं कि युद्ध स्तर पर कार्यावाही कर दोषियों को दंड दिया जाय ।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, अंशुल त्यागी, प्रवीन बिष्ट, अमन पोखरियाल, गोकुल रमोला, गीता भण्डारी, कुंवर सिंह गुसाई, जितेन्द्र त्यागी, अंजली, कमल रावत, बरफ सिंह पोखरियाल, आशा सिंह चौहान, मनोज बिष्ट, रूकम सिंह पंवार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।
