News

*कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर जानिए क्या है नए सरकारी आदेश।*

ऋषिकेश दिनांक 22 अप्रैल 2021–
कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने आवश्यक कार्यालयों को छोड़कर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।


गुरुवार को उत्तराखंड शासन के सचिव पंकज कुमार पांडेय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार राज्य में आवश्यक सेवाएं देने वाले कार्यालयों को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय दिनांक 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक बन्द रहेंगे। बताया कि शुक्रवार, शनिवार व रविवार को सभी कार्यालयों को बन्द कर नियमानुसार सेनेटाइजेशन करवाया जाएगा इसके आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।