प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तरप्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है – मुख्यमंत्री योगी
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तरप्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा है कि पूरे राज्य का परिदृश्य बदल गया है और सुरक्षा तथा सुशासन के मामले में राज्य में जबरदस्त विकास हुआ है जिससे राज्य में निवेशऔर विकास काफी बढ़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढे चार वर्ष में उत्तरप्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है और निवेश के अनुकूल माहौल के कारण कारोबारी सुगमता के लिहाज से राज्य दूसरे स्थान पर आ गया है जबकि पहले यह 14वें स्थान पर था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल के साढ़े चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य ने इस अवधि में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और अब यह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने साढे चार लाख युवाओं को नौकरियां दी हैं और एक करोड 61 लाख से हलक लोगों को अन्य क्षेत्रों में रोजगार मिला है।
योगी ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद स्कीम से पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा मिला है और अब उत्तर प्रदेश निर्यातक राज्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड 19 महामारी से उत्पन्न चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया और आपदा को अवसर में बदल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड टीकाकरण और नमूनों की जांच के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है और कोरोना के मरीजों की संख्या काफी कम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राजमार्गों, एक्सप्रेस वे, लिंक एक्सप्रेस वे और एयरवेस के साथ साथ पूर्वी और पश्चिमी माल दलार्द गलियारों का विकास किया जा रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद स्कीम से पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा मिला है और अब उत्तर प्रदेश निर्यातक राज्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड 19 महामारी से उत्पन्न चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया और आपदा को अवसर में बदल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड टीकाकरण और नमूनों की जांच के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है और राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या काफी कम है।
योगी ने कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राजमार्गों, एक्सप्रेस वे, लिंक एक्सप्रेस वे और एयरवेस के साथ साथ पूर्वी और पश्चिमी माल ढ़ुलाई गलियारों का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग की सुरक्षा, खुशहाली और कल्याण सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चालू की हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्रत्येक योजना और कार्यक्रम के केन्द्र में किसान रहे हैं। राज्य सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किए हैं और उनकी आय दोगुनी करने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार गन्ना किसानों को अब तक एक लाख 43 हजार करोड़ रूपए दे चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य है जिसने केन्द्र सरकार की 44 स्कीमों को क्रियान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की दिशा में असाधारण सफलता प्राप्त हुई है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राजमार्गों, एक्सप्रेस वे, लिंक एक्सप्रेस वे
और एयरवेस के साथ साथ पूर्वी और पश्चिमी माल ढ़ुलाई गलियारों का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग की सुरक्षा, खुशहाली और कल्याण सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चालू की हैं।

