News

नशा मुक्ति अभियान में चेकिंग के दौरान polo Volkswagen कार सहित पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 29 जुलाई 2020
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान व शराब तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा आदेशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में टीम गठित की गई है।


उक्त अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा एआरटीओ कार्यालय ऋषिकेश के पास चेकिंग अभियान के दौरान पोलो वोक्सवैगन नं०- UK14-1400 जिसको सुमित किशोर पुत्र चिरंजीलाल शाह निवासी खैरी खुर्द निकट दून स्कूल थाना रायवाला चला रहा था को चैकिंग के लिए रोका तो उसमे अंग्रेजी शराब की 05 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वाहन को मोटर अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।