Newsउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंदेहरादून

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत करेंगे पाबौ महाविद्यालय के नवीन भवन के निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास 6 नवंबर को

पाबौ, पौड़ी गढ़वाल(संजय राजपूत)। राजकीय महाविद्यालय के नवीन भवन के निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम 6 नवंबर को उच्च शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ.धन सिंह रावत के द्वारा होना सुनिश्चित हुआ है| क्षेत्रवासियों के लिए यह है अत्यंत ही हर्ष का विषय है और साथ ही साथ उपलब्धि है कि क्षेत्र में डिग्री कॉलेज का अपना नवनिर्मित भवन बनने जा रहा है| वर्तमान में कॉलेज कला तथा वाणिज्य संकाय के विषयों में क्षेत्र के छात्र छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर रहा है | नवनिर्मित भवन के बनने से अन्य संकायॊं के खोले जाने का मार्ग भी प्रशस्त होगा और छात्र छात्राओं को अन्य क्षेत्रों में भी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा| पहाड़ में हो रहे पलायन को रोकने के लिए भी क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय का होना और विभिन्न क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्रदान करना एक अत्यंत उन्नत समाधान है | 2 नवंबर 2020 को आधिकारिक कार्यक्रम आने पर महाविद्यालय स्टाफ द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत सभी संबंधित व्यवस्थाएं की जा रही है|