दुखद:- करवाचौथ पर पति की लंबी आयु के लिए गंगा पर पूजा अर्चना करने गई महिला गंगा में बही
ऋषिकेश 4 नवंबर 2020,
योग नगरी ऋषिकेश से एक दुखद खबर है! करवा चौथ पर पूजा करने साईं घाट पर गई महिला गंगा में डूब गई ! 
जैन मंदिर के समीप रहने वाली महिला बॉबी अपने पति के साथ शाम को करीब 7:30 बजे बहत्तर सीढ़ी पर पूजा अर्चना करने गई थी! पति की लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना कर ही रही थी की तभी महिला का संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने की वजह से महिला गंगा की तेज धारा में बह गई! यह देख आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई! पुलिस सूचना पाकर पहुंची किंतु महिला का कुछ भी पता नहीं चल सका! त्रिवेणी घाट चौकी इंचार्ज उत्तम रमोला ने बताया की महिला का काफी खोजबीन के बाद भी अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिल सका है!

