News

मकर सक्रांति के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने बांटी खिचड़ी, देशवासियों को दी शुभकामनाएं।

ऋषिकेश 14 जनवरी 2021_
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर खिचड़ी का वितरण कर मकर संक्रांति का महत्व भी बताया साथ ही उन्होंने कहा है कि मकर संक्रांति सामाजिक समरसता का प्रतीक है l
उन्होंने कहा है कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का अत्यंत महत्व है l बैराज रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि संपूर्ण देश भर में विभिन्न रूपों एवं विभिन्न नामों से मकर संक्रांति को मनाई जाती हैl उत्तराखंड में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति का बड़ा महत्व है उन्होंने कहा है कि जब पौष मास में सूर्य मकर राशि पर आता है तब इस पर्व को मनाया जाता हैl

अग्रवाल ने कहा है कि इस दिन गंगा स्नान एवं दान देने का विशेष महत्व है l इस अवसर पर अग्रवाल ने दर्जनों जरूरतमंदों को राशन की किट भी वितरित की l
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा है कि मकर संक्रांति पर्व को उत्तरायणी भी कहते हैं l ऋषिकेश, हरिद्वार सहित गंगा के किनारे बसे शहरों में बड़ी संख्या में लोग स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करते है ।
अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड में बागेश्वर में एक बड़े मेले का आयोजन किया जाता है जो मकर संक्रांति के महत्व को और अधिक बना देता है तथा मकर संक्रांति को सामाजिक समरसता के रूप में भी मनाते हैं समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, भेद-भाव, छुआछूत को मिटाकर जिस प्रकार से चावल और उड़द को समरस कर समाज में सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं ।
इस अवसर पर ए.के मजूमदार, बीके नेगी, कुसुम जोशी, ज्योति नारंग, सचिन अग्रवाल, आभा अग्रवाल, रजनी देवी, पुष्पा देवी, राधा देवी, सरिता देवी, गायत्री देवी, कुसुम रावत, राधिका कंडवाल, शौकत अली,अरुण बडोनी आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।