अवैध कच्ची शराब के साथ पुलिस ने किया दो शराब तस्करों को गिरफ्तार। 5,5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।

ऋषिकेश दिनांक 24 फरवरी 2021
ऋषिकेश पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की बिक्री एवं तस्करी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में, 02(दो) व्यक्ति अलग-अलग जगहों से 10 लीटर (5+5) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कल दिनांक 23 फरवरी 2021 की सायं गुलरानी पुलिया के पास श्यामपुर ऋषिकेश मे चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त “तेज बहादुर उम्र 37 वर्ष” पुत्र स्वर्गीय राम बहादुर निवासी गुलरानी गुमानीवाला श्यामपुर को 5 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

वहीं शहीद विकास गुरगं गेट के पास रूसा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर पर एक और व्यक्ति “कुंदन सिंह उम्र 55 वर्ष” पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी निकट शहीद विकास गुरुद्वारा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर भी को पुलिस नेे चेकिंग के दौरान 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया जेल भेजा गया है!
