किरायेदारों का सत्यापन ना कराने पर श्यामपुर क्षेत्र में पुलिस ने किया 54 मकान मालिकों का चालान/ वसूला 540000 (पांच लाख चालीस हज़ार) का जुर्माना

ऋषिकेश दिनांक 26 फरवरी 2021
किरायेदारों का सत्यापन ना कराने पर श्यामपुर क्षेत्र में 54 मकान मालिकों का चालान कर, ₹5,40,000/-(पांच लाख, चालीस हजार रुपये) जुर्माना किया गया
पिछले कुछ समय से अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ हेतु ऋषिकेश पुलिस द्वारा क्षेत्र में किरायेदारों के सत्यापन ना कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ जोर शोर से कार्यवाही कर रही हैै।
उक्त अभियान में प्रभारी से कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा
आज प्रातः 6:00 बजे से श्यामपुर चौकी क्षेत्र के गुमानी वाला,मनसा देवी,चोपड़ा फार्म,बलजीत फार्म, एवम खदरी खड़कमाफी में किरायेदारों के सत्यापन की जांच हेतु अभियान चला गया।

अभियान में कुल 294 (दौ सौ चोरानवे) सत्यापन किए गए।
जिनमें सत्यापन ना कराने पर कुल 54 मकान मालिको के खिलाफ कार्यवाही के साथ ही 540000 का जुर्माना वसूला गया।
ज्ञात हो कि पूर्व में भी श्यामपुर ऋषिकेश क्षेत्र में सत्यापन संबंधी कार्रवाई की गई थी,
ऋषिकेश कोतवाल रितेश शाह ने बताया की भविष्य में भी सत्यापन की कार्रवाई जारी रहेगी।