News

राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल ऋषिकेश मे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवस

राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश के प्रांगण में आज आजादी का 75 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जिसमें कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाशंकर विश्वकर्मा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया ।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड शासन के सचिव राधिका झा के संदेश का वाचन हिंदी प्रवक्ता श्यामसुंदर रयाल ने किया ।

कार्यक्रम में एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ही बुलाया गया, सीमित संख्या में छात्रों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।कार्यक्रम का संचालन ललित मोहन जोशी ने किया

इस अवसर पर डॉ संजय ध्यानी ,राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, कार्यक्रम अधिकारी विजय पाल सिंह ,एनसीसी अधिकारी सुशील रावत , इंदु नेगी,ज्योति लोहानी,सरोज लोचन ,मोनिका रौतेला,रश्मि सजवान ,सुशील सैनी, मनोज कुमार गुप्ता, हरेंद्र राणा, शेखर सिंह नेगी, सूरज मणि, शिवचरण लखेड़ा,विनोद पवार, बलवीर सिंह रावत,ललित चौहान,राजेश नेगी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।