Newsआध्यात्मउत्तर प्रदेशउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

आज का राशिफल सोमवार 26 अक्टूबर 2020 मेष, कर्क ,वृश्चिक और मीन राशि के लिए

मेष : चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

कर्क: ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज कोई भी फैसला हड़बड़ाहट में न लें। आप आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको भाई-बहनों के द्वारा मदद मिलेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपका विनम्र स्वभाव दूसरों को आकर्षित करेगा। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क कर सकते हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।


वृश्चिक : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें। समय अच्छा बीतेगा, बशर्ते आप तनाव से दूर रहें। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए।

मीन : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज आप भावनाओं में बह जायेंगे। व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको जरूर कामयाबी रहेगी। नौकरी के क्षेत्रों में बेहतरी हेतु संघर्ष की स्थिति रहेगी। भागदौड़ के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है।