प्रधानमंत्री करेंगे 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का का उद्धाटन

16वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन डिजिटल माध्यम से शनिवार 9 जनवरी को डिजिटल माध्यम से आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन का उद्धाटन करेंगे।16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘आत्मनिर्भर भारत में योगदान’ होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “कल नौ जनवरी को सुबह 10ः30 बजे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करूंगा। यह हमारे जीवंत प्रवासी लोगों के साथ बातचीत करने का एक शानदार अवसर है।

