News

चोरी की नीयत से घुमता युवक गिरफ्तार आलानकब सहित औजार बरामद

हरिद्वार। कनखल पुलिस ने क्षेत्र में देर रात गश्त के दौरान चोरी की नीयत से घुमते एक युवक को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने एक आलानकब सहित अन्य औजार बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
कनखल प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त पर थी कि इसी दौरान एक संदिग्ध श्रीयंत्रा निर्माणाधीन पुल के पास बने खोखे के पीछे अपनी मौजूदगी छुपाता देखा गया। पुलिस को शक होने पर जब उसके पास पहुंचने का प्रयास किया तो संदिग्ध पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने संदिग्ध का पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसको दबोच लिया।
जिसके पास से पुलिस ने एक आलानकब और ताला तोड़ने के अन्य औजार बरामद किये। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम भीम सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी इन्द्राबस्ती कनखल हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि वह चोरी की इरादे से क्षेत्रा में घुम रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको जिला अस्पताल में मेडिकल के पश्चात न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।