News

*”नेक कार्य” युवा कांग्रेस ने 500 लावारिस अस्थियों को किया गंगा में प्रवाहित!*

ऋषिकेश दिनांक 11 जून 2021_
कोरोना महामारी से दिल्ली में हुई मृत्यु के बाद कई लोगों की अस्थिया श्मशान घाट से परिजन नही ले जा सके।उन लावारिस अस्थियो को युवा कांग्रेस ने अलग अलग श्मशान घाट से एकत्रित किया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस श्रीनिवासन बीवी के निर्देश पर लगभग 500 अस्थियां को हर की पैड़ी अस्थि प्रवाह घाट हरिद्वार में पूरे विधि विधान से प्रवाहित कर श्रधांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रदेश सयोंजक गौतम नौटियाल ने कहा की युवा कांग्रेस राजनीति के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाती है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार समस्त कार्य किए जा रहे है। देश के अन्य प्रदेशों से भी अन्य लावारिश अस्थिया एकत्रित की जाएगी।
हिन्दू धर्म मे मृत्यु के बाद गंगा में अस्थिया विसर्जित करने से मृत आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
वही जिलाध्यक्ष हरिद्वार रवि बहादुर ने कहा कि बीजेपी के गलत नीतियों के कारण कोरोना से लाखों लोगों की मृत्यु हुई है। कई लोगो की अस्थिया आज भी लावारिस हालत में श्मशान घाट पर पड़ी है। युवा कांग्रेस ने अस्थियो को गंगा में विसर्जन करने का बीड़ा उठाया है।


वही दिल्ली में उत्तराखंड अस्थियो को लेकर आए दिल्ली युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गौरव व दिव्यांश गिरिधर ने कहा कि युवा कांग्रेस दिल्ली के समस्त श्मशान घाटों से अभियान चलाकर लावारिस अस्थिया एकत्रित कर रही है। जो लोग अपने परिजनों की अस्थिया हरिद्वार नहीं ला सकते उनकी मदद की जा रही है।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य अनिल भास्कर , प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा , राष्ट्रीय सयोंजक सोनू हसन , विनीत प्रशाद बन्टू , राजेश भंडारी , शुभम शर्मा , आकाश भाटी , तुषार कपिल , मनीष , आलोक चौधरी , अनुराग वर्मा , महरूफ सलमानी , करून पासवान , शुभम जोशी इत्यादि उपस्थित थे।