वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन
हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे व वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरभद्र का निधन बीरवार सुबह 3.40 बजे हुआ। दाबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से चह शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता क निधन से प्रदेश में शाक को लहर छा गई है। सिंह काफी समय से आईजीएमसी में दाखिल थे। सोमवार को अचानक तबीयत खगय होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर दाखिल कर दिया था जिसके बाद से वह बेहाशी की हालत में यहां पर उपचाराधीन थे। लेकिन वीरवार सुबह ‘ 3.40 मिनट पर उनकी मौत हो गई। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने उनकी मौत की पुष्टि की है। ” लोकसभा के लिए वह पहली बार 1962 में चुने गए। उसके बाद 1967 ‘ 1971, 1980 और 2009 में भी चुने गए। वीरभद्र वर्ष 1983 से 1090,1993 से 1998, 1998 में कुछ दिन तक तीसरी बार फिर 2003 से 2007 और 2012 से 2017 में हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे उन्होंने पहली बार महासू से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। पंडित जवाहर लाल नेहरू उन्हें राजनीति . में लाए थे।

