उत्तराखंड में अनेक प्रतिभाएं हैं आवश्यकता उन प्रतिभाओं को और अधिक तराशने की है – प्रेम चंद अग्रवाल

ऋषिकेश 31 जुलाई । सीबीएसई बोर्ड की 12 वीं कक्षा मे ऋषिकेश की बेटी शताक्षी गुप्ता को उत्तराखंड में 99.6 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने तुलसी विहार, गुमानीवाला स्थित आवास पहुंचकर शताक्षी एवं उनके माता-पिता को पुष्प गुच्छ भेंट कर व मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व के क्षण है साथ ही उत्तराखंड में अनेक प्रतिभाएं हैं आवश्यकता उन प्रतिभाओं को और अधिक तराशने की है ।
इस मौके पर परिवार के सद्स्यों के साथ स्थानीय निवासी मौजूद थे।
