लिब्बरहेरी गांव में पुलिस द्वारा चलाया गया नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान

लिबारेडी गांव में इंटरनेशनल जूडो खिलाड़ी शालू चौधरी द्वारा उत्तराखंड पुलिस डीजीपी अशोक कुमार के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पुलिस के प्रदेश भर में चल रहे नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमें गांव के करीब 50 से अधिक बच्चों को सुबह वा शाम जूडो निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
बताते चले शालू चौधरी इंटरनेशनल खिलाड़ी भी है और साथ ही साथ उत्तराखंड पुलिस में नोकरी कर रही है। इनका कहना है कि आज के टाइम में जिस तरह बच्चे आज नशे की तरफ तेजी से दौड़ रहे हैं और नशीले पदार्थों के सेवन कर रहे हैं, उसी को देखते हुए ड्रग्स जागरूकता अभियान उत्तराखंड पुलिस की ओर से चल रही मुहिम के तहत गांव के बच्चो को जूडो ट्रेनिंग निशुल्क दी जा रही है । साथ साथ कोतवाल मंगलोर यसपाल सिंह बिष्ट जी द्वारा भी बच्चों को समय-समय पर मदद की जा रही है , जिसमें विशेष तौर पर बच्चों की डाइट एवं जोड़ों के लिए बच्चों की जूडो कीट के लिए भी मदद की गई ।
