*कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने स्कूटी सहित 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ किया युवक को गिरफ्तार।*

ऋषिकेश दिनांक 11 अगस्त 2021_
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में स्कूटी पर 54 पव्वे अंग्रेजी शराब 8 पीएम व्हिस्की की तस्करी करते एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध जनपद में पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस गठित टीम के द्वारा आज दिनांक 11/08/2021 को जयराम आश्रम तिराहा के पास से एक अभियुक्त आकाश जाटव पुत्र स्वर्गीय भीमसेन निवासी रेलवे रोड पुरानी जाटव बस्ती ऋषिकेश देहरादून को बिना नंबर प्लेट की duet स्कूटी पर 54 पव्वे अंग्रेजी शराब 8pm व्हिस्की की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
