News

*12 वर्षीय नाबालिक लड़के को अपहरणकर्ताओं से 5 घंटे के भीतर सकुशल बरामद करने एवं अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने पर ऋषिकेश पुलिस का लड़के के परिजनों एवं नगर के जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान।*

ऋषिकेश दिनांक 16 अगस्त 2021_
किडनैप हुए 12 वर्षीय नाबालिक लड़के को 5 घंटे में सकुशल बरामदगी करने पर, जनप्रतिनिधियों द्वारा ऋषिकेश पुलिस को सम्मानित किया गया।


आज 16 अगस्त शिकायतकर्ता गोपाल कृष्ण उप्रेती पुत्र श्री गंगा दत्त उपरेती निवासी भट्टू वाला गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 12 साल के लड़के भुवनेश उप्रेती को भोला नाम का व्यक्ति अपने साथ कुछ खाने पीने का सामान दिलाने के बहाने ले गया था जो वापस नहीं आया। जिसके पश्चात परिजनों ने भोला का नंबर मिलाया तो फोन नहीं उठाया गया। कुछ समय पश्चात जब पत्नी के नंबर से फोन किया तो फोन उठा लिया गया और कहा गया कि तुम्हारे बेटे का अपहरण कर लिया है। तथा अपहरणकर्ताओं द्वारा 2 (दो) घंटे के अंदर ₹ 15 लाख की फिरौती की मांग की गई।
शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में एसओजी देहात व कोतवाली ऋषिकेश की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त बच्चे को 5 घंटे के अंदर जनपद बिजनौर से सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ता भोला राजमिस्त्री निवासी चंपारण बिहार, हाल निवासी माया मार्केट श्यामपुर ऋषिकेश को उसके साथी चंदन कुमार पुत्र हरि यादव निवासी सरैया खैरा टोला थाना पहाड़पुर जिला मोतिहारी बिहार हाल ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद राजा फैशन फैक्ट्री को गिरफ्तार कर लिया गया।


अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
डीसी ढोडियाल (क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश)
शिशुपाल सिंह नेगी
(प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश)
ओमकातं भूषण
(प्रभारी एसओजी देहात)
मनमोहन सिंह नेगी
(वरिष्ठ उप निरीक्षक ऋषिकेश)
शांति प्रसाद चमोली
(उप निरीक्षक एसओजी देहात)
राम नरेश शर्मा
(चौकी प्रभारी श्यामपुर)
कुलदीप पंत
(चौकी प्रभारी आईडीपीएल)
उप निरीक्षक शिव प्रसाद डबराल
उप निरीक्षक अरुण त्यागी
आरक्षी नवनीत नेगी
(एसओजी देहात)
आरक्षी कमल जोशी
(एसओजी देहात)
आरक्षी नीरज कुमार
आरक्षी संदीप छाबड़ी
आरक्षी सचिन सैनी
आरक्षी गौरव पाठक
आरक्षी शीशपाल
आरक्षी सचिन राणा
आरक्षी अनित कुमार
आरक्षी विकास कुमार
महिला आरक्षी जमुना नेगी (एसओजी देहात)
आरक्षी जितेंद्र कुमार (एसओजी देहात) आदि शामिल रहे।