*अलग-अलग जगह से 96 एवम 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ऋषिकेश पुलिस ने दो युवकों को दबोचा, भेजा जेल!*

ऋषिकेश दिनांक 24 अगस्त 2021_
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में 96 पव्वे एवं 48 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का 8 पीएम व्हिस्की के साथ 2 अभियुक्तों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत जेल जा चुके हैं।
ज्ञात हो कि जनपद को नशा मुक्त करने को लेकर जनपद पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अनुपालन में गठित पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 23/08/2021 को दो अभियुक्तो,अनुज गर्ग पुत्र स्वर्गीय प्रेम चंद गर्ग निवासी मकान नंबर 684 आवास विकास ऋषिकेश देहरादून को टीवीएस जुपिटर स्कूटी पर 96 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का 8 पीएम व्हिस्की की तस्करी करते मंडी तिराहे के पास से एवम किशन किशोर पुत्र केदार सिंह निवासी गढ़ी मयचक श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून को 48 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का 8 पीएम व्हिस्की के साथ गढ़ी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है।

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, कांस्टेबल संदीप राठी,कांस्टेबल बृजेश कुमार,कांस्टेबल पंकज कुमार,कॉन्स्टेबल दिनेश खंडूरी आदि शामिल रहे।
