बुलेट चोरी का खुलासा, तीन नाबालिग संरक्षण में

पौड़ी। 12 अप्रैल 2026
बुलेट मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पौड़ी पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन नाबालिग किशोरों को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को पाबो निवासी संजय रावत ने कोतवाली पौड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 मार्च की रात उनकी बुलेट मोटरसाइकिल (UK12F-1802) चोरी हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों में जांच के साथ ही पौड़ी, श्रीनगर समेत विभिन्न स्थानों के करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार सुरागरसी और तकनीकी विश्लेषण के बाद श्रीनगर क्षेत्र के तीन नाबालिगों की संलिप्तता सामने आई।
पुलिस पूछताछ में किशोरों ने बताया कि बुलेट चलाने के शौक के चलते उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली।
प्रकरण में विधिक कार्रवाई करते हुए तीनों किशोरों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सही मार्गदर्शन दें, ताकि वे अपराध की राह पर न
