कैंडल मार्च निकालकर कांग्रेसियों ने दी मनीषा को भावभीनी श्रद्धांजलि
ऋषिकेश,पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार यूपी के जनपद हाथरस में दलित मनीषा बाल्मीकि के साथ दबंगो ने गैंग रेप कर उसकी गर्दन की हड्डी तोड़ दी गई जिससे वे दबंगों खिलाफ बयान दे पायी उसकी जीभ काट दी गई ! दलित बेटी को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शंकर भवन से कैंडल मार्च निकालकर भीमराव अंबेडकर चौक पर जाकर बाबासाहेब की प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जलाकर मनीषा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय जी ने कहा कि यह घटना निंदनीय है और इसमें जो दोषी हैं वह तो पकड़े गए मगर जिन पुलिसवालों ने जान बूझकर रिपोर्ट दर्ज करने में देरी की उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।पूर्व राज्य मंत्री जयपाल जाटव ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है यूपी में जब से योगी सरकार बनी है तब से दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं आज दलितों का उत्पीड़न इस्तर पर हो रहा उतना तो अंग्रेजी राज में भी नहीं हुआ होगा जाटव ने कहा कि मनीषा के साथ जो हुआ निंदनीय है दोषी पकड़े गए तो उन्हें तुरंत फांसी की सजा होनी चाहिए।साथ ही जिन पुलिसवालों ने जानबूझकर रिपोर्ट दर्ज करने में देरी की इलाज में देरी की यहां तक की अंतिम संस्कार भी खुद कर दिया उनके खिलाफ भी योगी सरकार कार्रवाई करें उन्हें उनकी नौकरी से बर्खास्त किया जाए अन्यथा हम यूपी सरकार के खिलाफ जन आंदोलन चलाएंगे जिसकी शुरुआत कल से करेंगे।श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व सभासद सुनील गोस्वामी जतिन जाटव मंगल सिंह अशोक विश्वकर्मा रमेश राम सकल साहनी कुम कुम साहनी विनय दूबे राम आशीष साहनी कुमकुम साहनी रमेश राम रामजी साहनी विनोद साहनी केसर राम आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


