किशोरी से छेडछाड करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान पर रहने वाले युवक ने पड$ोस में रहने वाली किशोरी के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत व छेडछाड की। किशोरी के परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पकड$ा गया आरोपी मेरठ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर देकर अपनी पंद्रीय वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत व छेडछाड करने वाले आरोपी अमित सिंह पुत्र नेपाल सिंह निवासी मुंडाली गढ रोड मेरठ उत्तर प्रदेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पीडित ने तहरीर में बताया कि आरोपी पड$ोस में किराए के मकान पर रहता है। सोमवार को बेटी घर पर अकेली थी उसी का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुस गया। अश्लील हरकत व छेडछाड शुरू कर दी। बेटी के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। परिवार के लोगों के आने पर घर से फरार हो गया। पीडित परिवार जिस मकान पर किराए पर रहता था वहां पहुंचे तो ताला लगा हुआ था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में क्षेत्र में उसके ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ करने के बाद आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
