राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर डॉ राजे नेगी ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर डॉ राजे नेगी ने शुभकामनाएं दी हैं! इस अवसर पर उन्होंने कहा की देश-समाज की वास्तविक शक्ल उकेरता “मीडिया” संवाद व संचार को मजबूती प्रदान करता है। लोकतंत्र में प्रत्येक आवाज अहम है, जिसके लिए मीडिया का अति महत्वपूर्ण स्थान है। सम्पूर्ण विश्व में प्रेस ने प्रत्येक क्षेत्र, प्रत्येक स्तर पर अहम् भूमिका निभाई है। कोविड 19 महामारी के समय में भी सत्यापित जानकारी प्रेषित करने तथा गलत व भ्रामक जानकारी से निपटने में मीडिया कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही है।

